देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 25 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1380 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 663 कोरोना संक्रमित मरीजो के ठीक होने की बात भी कहीं गयी हैं।
