उत्तराखंड: आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश में एक बार फिर आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव आनन्द बर्द्धन से प्रमुख सचिव खनन का पदभार हटाया गया है, वहीं आईएएस रमेश कुमार सुधांशु को सचिव खनन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह पीसीएस प्रशान्त कुमार आर्य को निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पीसीएस कमलेश मेहता को उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *