देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी रमोला को उनके पद से हटा दिया गया है। डॉ. रमोला को गांधी नेत्र चिकित्सालय भेजा गया हैं।

इस बाबत जारी आदेश में कहा गया हैं कि जनहित में डॉ बी.सी. रमोला को मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रमुख परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय देहरादून (गांधी चिकित्सालय) में तेनात किया जाता हैं।
डॉ अनूप डिमरी को दून CMO की जिम्मेदारी

CMO देहरादून के पद से डॉ. बी.सी. रमोला का ट्रांसफर करने के बाद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद की जिम्मेदारी डॉ अनूप कुमार डिमरी को दी गयी हैं। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिये गए हैं।