उत्तराखंड: SDRF ने दूरस्थ गावों में बांटे सैटेलाइट फोन

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील राज्य है। बचाव व राहत कार्यों में रेस्पोंस टाईम कम से कम हो, इसके लिए संचार तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। राज्य के संचार विहीन दूरस्थ, दुर्गम और आपदा संभाव्य लगभग 200 गांवों में जहां किसी भी प्रकार की लैंडलाइन अथवा मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, प्रथम चरण में SDRF द्वारा 250 GSPS सैटेलाइट फोन क्रय कर वितरण किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि हमारा राज्य देश का पहला ऐसा राज्य है जिसके दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सैटेलाइट फोन वितरण किए गए हैं। सैटेलाइट फोन वितरण के पश्चात अब इन गांव से शासन-प्रशासन का संपर्क हो पाएगा एवं संबंधित ग्रामीण किसी भी आपातकालीन अथवा आकस्मिक स्थिति में सूचना का सम्प्रेषण कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *