देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों के दोरान कोरोना के 2757 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में जहां 37 कोरोना संक्रमितो की मौत होने की बात कहीं गई हैं, वहीं प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 15386 होने की जानकारी भी दी गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक देहरादून में आज सर्वाधिक 1179 मामले सामने आएं।

