देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज़)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में रात्रि कर्फ्यू अब प्रदेश के सभी जिलों में रात 9:00 बजे से 5:00 बजे तक लागू करने का निर्णय लिया हैं। 
जिला देहरादून के नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 18 अप्रैल को एवं अप्रैल महीने में आने वाले प्रत्येक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कोविड- कर्फ्यू लागू रहेगा। 
प्रदेश के अन्य जनपदों में अप्रैल महीने में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा कई अन्य बातों का जिक्र भी इस गाइड लाइन में किया गया हैं। 