उत्तराखंड: कोरोना के 981 नए मामलें, 2062 ने दी मात, 36 की मौत

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में नए कोरोना मामलों की संख्या मंगलवार को हजार से भी नीचे पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 981 नए मामलें सामने आए, जबकि 2062 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 36 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या भी 27216 तक पहुँच गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *