देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के दूसरे हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 32 नये मामलें सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1724 हो गयी है। बुलेटिन में अब तक जहां 947 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके है, वहीं मृतको की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 37 मामलें सामने आये थे।
