देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 35 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1759 हो गयी हैं। बुलेटिन में अब तक 1023 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात कहीं गयी हैं, जबकि 21 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी दी गयी हैं।
