उत्तराखंड: कोरोना के मामलों में इजाफा, संख्या हुई 2568

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले हेल्थ बुलेटिन में 33 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2568 हो गयी हैं। बुलेटिन में जहाँ अब तक 1653 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात कहीं गयी हैं, वही मृतकों की संख्या भी 35 तक पहुँच गयी हैं। बुलेटिन में मौजूदा समय में पूरे प्रदेश में 863 एक्टिव मामले होने की जानकारी भी दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *