देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 20 नये मामले सामने आये हैं। इन नये मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 173 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी किये गए 11.30 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 20 नये मामले आने की बात कहीं गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक अल्मोड़ा जनपद में 3, चंपावत में 7, देहरादून में 2, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 2 पिथोरागढ़ जनपद में 2 व उत्तरकाशी जनपद में कोरोना के 3 मामले आने की पुष्टि की गयी हैं। इन नये मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 173 हो गए हैं।