देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा हैं। शाम के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के दो नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 153 हो गयी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी 9 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के दो नये मामले सामने आने की बात कहीं गयी हैं। कोरोना के ये दोनों मामले हरिद्वार जनपद में सामने आये हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 153 हो गयी हैं। विदित हो कि इससे पूर्व जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन में 5 मामले सामने आये थे, जिनमे 3 देहरादून व 2 उधमसिंह नगर जनपद के थे।