देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। हरिद्वार कुंभ में शिरकत करने पहुंचे अखिल भारतीय निर्वाणी आणि के महामंडलेश्वर संत कपिल देवदास की कोरोना के चलते मौत हो गई है। वह कुंभ स्नान के लिए चित्रकूट से हरिद्वार आए थे। इस बीच कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। इस पर उन्हें देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान होने वाली यह किसी संत की पहली मौत है। मीडिया में चल रही खबरों पर यदि विश्वास किया जाए तो महामंडलेश्वर की मौत बुधवार को ही हो चुकी थी। कोरोना के कारण महामंडलेश्वर की मौत से हड़कंप मच गया हैं।