उत्तराखंड में फिर फूटा कोरोना बम, 2220 आए कोरोना के नए मामले, दून फिर रहा अव्वल

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना बम फूटने का सिलसिला लगातार जारी हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दोरान कोरोना के 2220 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 116244 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 99777 मरीज कोरोना वायरस को हराने में सफल रहे है। बुलेटिन के मुताबिक  गुरुवार को 9 मरीजों की मौत भी हुई है, जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 1802 हो गया है। इस समय प्रदेश में12484 केस एक्टिव होने की बात भी बुलेटिन में कहीं गयी हैं। आज अधिक संख्या में देहरादून में 914, हरिद्वार में 613, नैनीताल में 156, उधमसिंहनगर में 131, टिहरी में 79, पौड़ी में 105, अल्मोड़ा में 55, चम्पावत में 26, रुद्रप्रयाग में 49, चमोली में 25, पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 23 कोरोना के नए मामले मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *