उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेशभर की कोरोना महामारी की जानकारी साझा की तथा जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाने वाली सामग्री की जानकारी ली।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रीतम सिंह ने बैठक में कोरोना महामारी की जानकारी साझा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्षों से भी वार्ता कर उनके जनपदों में संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा प्रवासी नागरिकों की घर वापसी के कारण पर्वतीय जनपदों में हो रही संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर भी चिन्ता प्रकट की।
विजय सारस्वत ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई को कांग्रेस के प्रिय नेता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के शहादत दिवस पर प्रदेश कांग्रे्रस कार्यालय में कंाग्रेस कमेटी द्वारा प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान षिविर का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेन्द्र षाह, पूर्व मीडिया चेयरमैन राजीव महर्शि, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली, डाटा विष्लेशण के दीवान सिंह तोमर, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, कमरखान ताबी, षोभाराम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, प्रदेश सचिव षांति रावत, मंजुला तोमर, सुनित राठौर, भरत षर्मा, विजय रतूड़ी, पुश्कर सारस्वत, सूर्यप्रताप राणा, अभिनन्दन शर्मा, अजय रावत,आशीष सक्सेना, लक्की राणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *