उत्तराखंड: 126 पर पहुची कोरोना मामलों की संख्या

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। टिहरी गढ़वाल जनपद में 4 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी हैं

अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि बुधवार को 717 सैंपल निगेटिव मिले हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। संक्रमित मामलों में टिहरी में पांच, उत्तरकाशी में दो, अल्मोड़ा और हरिद्वार में एक-एक, ऊधमसिंह नगर में चार, नैनीताल जिले में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।

उत्तरकाशी में 32 वर्षीय संक्रमित युवक वीरपुर डुंडा का रहने वाला है और कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था। वहीं जिले में मुंबई से लौटे 29 वर्षीय युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

टिहरी में मिले सभी पांच संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। हरिद्वार जनपद में रुड़की के महानपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से आया था। हाल ही में ग्रीन जोन में शामिल किए गए हरिद्वार जिले में 32 दिन के बाद कोरोना का मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जनपद में रुद्रपुर निवासी 29 वर्षीय युवक, किच्छा निवासी 35 वर्षीय और जसपुर में 21 साल के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये चारों संक्रमित मरीज गुरुग्राम, मुंबई और गुजरात से लौटे थे।

अल्मोड़ा के रानीखेत में 19 वर्षीय युवक और नैनीताल जनपद में 29 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। अपर सचिव ने बताया कि प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 126 हो गई है। बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज से एक संक्रमित को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इसे मिलाकर प्रदेश में 53 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 66 संक्रमित मरीजों को इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *