उत्तराखंड: कोरोना के मामलों में इजाफा, संख्या हुई 113

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितो के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज दो नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 113 हो गए हैं।

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। आज उत्तरकाशी और हरिद्वार जनपद के रुड़की में कोरोना का मामला सामने आये हैं। पहला मामला जनपद उत्तरकाशी से हैं, जहाँ एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। युवक की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली बतायी जा रही हैं।

दूसरा मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की में सामने आया हैं, जहाँ मोहम्मदपुर मोहनपुरा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना पुष्टि हुई है। व्यक्ति कुछ दिन पहले ही मुंबई से  आया है, जिसकी उम्र 32 वर्ष है। यह मुंबई से 14 मई को ट्रैन द्वारा नई दिल्ली आया और टैक्सी से 14 मई की दुपहर को अपने घर मोहनपुर, रूड़की पहुँचा। बहरहाल दो नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 113 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *