उत्तरांचल प्रेस क्लब में शुरू हुई कैरम प्रतियोगिता

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। गिरिजा शंकर त्रिवेदी स्मृति कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का उदघाटन सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर व पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत के साथ खेलकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश जोशी ने कहा खेलों का आयोजन समय समय पर होना चाहिए, खेलों से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलों के आयोजन से बचपन के दिन याद आने लगते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में मीडिया कर्मीयों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाज की हर समस्याओं के समाधान के लिए मीडियाकर्मी आगे रहते हैं पर सरकार और राजनैतिक दलों द्वारा उनको वो मान सँम्मान नहीं दिया जाता है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल ने कहा क्लब त्रिवेदी जैसे महान साहित्यकार पत्रकार को हमेशा याद करता है। प्रेस क्लब में कार्यकारिणी के सदस्य महेश पाँन्डे जी ने शाल ओढा़कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

खेल संयोजक पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जायेगी। जिसमें वैटरन खिलाडी़ और अन्य खिलाडी़ इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन क्लब महामंत्री ओपी बेंजवाल ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यगणों सहित संयुक्त सचिव नलिनी सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन बहुगुणा, सोबन सिंह क्लब के पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत सहित कई सदस्य मौजूद थे।

**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉       www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *