उत्तराखंड: अंधड़ के साथ बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम का रुख बदल सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम गति की बारिश हो सकती है। मंगलवार अपराह्न बाद से अगले 48 घंटों में कहीं-कहीं विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर जनपद में अंधड़ चल सकता है। राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। बाद में गरजन वाले बादल विकसित होने से कुछ क्षेत्रों में बारिश की बौछार भी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *