देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मां लक्ष्मी की पूजाअर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुखसमृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक हरबंश कपूर, विधायक खजान दास, तीरथ सिंह रावत, विनय गोयल, नरेश बंसल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।