अतिथि शिक्षिकों ने लगाई न्याय की गुहार

देहरादून। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नियुक्ति को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में अतिथि शिक्षकों ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। नियुक्ति को लेकर प्रदेश सरकार के निर्णय से नाराज अतिथि शिक्षिकों को धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। रविवार को धरना देने के साथ अतिथि शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर स्टेडियम से पहुंचा जहां उन्होंने जिला प्रशासन के जरिये प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले तीन साल से आंदोलन चल रहा है, लेकिन अतिथि शिक्षकों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिससे अतिथि शिक्षकों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने अपने निर्णय में करीब 50 प्रतिशत अतिथि शिक्षकों का नियुक्ति देने से हाथ पीछे खींच लिया है जिससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति प्रदान की जाये। संघ के प्रवक्ता राकेश लाल ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।रविवार को धरना देने वालो में राजेश ध्यानी, बृजेश व्यास, प्रकाश, रजनी, अमिता, जफर सिंह, अनिल चौहान, विमल सकलानी, विपिन, राजपाल रावत, सुनीता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *