देहरादून। जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्या, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार रतूडी द्वारा स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देहरादून में उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट-2018 में प्रतिभाग करेंगे।
