कर्नाटक में गिरी कांग्रेस-जेडीएस की सरकार

नई दिल्ली। करीब 15 दिनों से कर्नाटक में जारी सियासी संकट का पटाक्षेप हो गया है। सूबे में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार छह वोटो के अंतर से गिर गयी। आज विश्वास मत प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई और हंगामे के बाद विधानसभा में वोटिंग हुई। विश्वास मत के पक्ष में मात्र 99 वोट पड़े, वहीं विरोध में 105 वोट पड़े। सदन में जैसे ही कुमारस्वामी ने बहुमत खोया, वैसे ही बीजेपी के विधायक विधानसभा में विक्ट्री साइन दिखाते व एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। आपको बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस के 16 विधायकों ने करीब 15 दिनों पहले इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राजनीतिक संकट की स्थिति बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *