देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। बिहार प्रदेश में चमकी बुखार के कारण सैकडों मासूमों की असमय हुई मौत पर श्रद्धांजलि हेतु 22 जून, 2019 को सायं 6ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से एक कैण्डिल मार्च का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता डा. आरपी रतूड़ी ने कार्यकर्ताओं से कैंडल मार्च में अधिकाधिक संख्या में शिरकत करने का आह्वान किया है।