देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शहर के नदी-नालों की साफ-सफाई, नव निर्माण, डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोकने, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एवं फागिंग स्पे्र करने तथा डम्पिंग एवं ट्रेचिंग स्थलों का जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आज स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को उक्त कार्यों को युद्धस्तर पर चलाये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अपने स्थलीय निरीक्षण का आरम्भ प्रभात सिनेमा के पास मन्नूगंज लूनिया मौहल्ला में नगर निगम द्वारा किये जा रहे नालों की सफाई का कार्य देखा तथा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाते हुए मलबा उठान का काम शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने क्षेत्रीय वासिंदों से भी कूड़ा उठान में सहयोग करने की अपेक्षा की ताकि नदी नाले चैक न होने पायें। उन्होंने इस क्षेत्र के गिरासू भवनों में रह रहे लोगों को हटाने तथा भवन स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के इस क्रम में तेल भवन के पास छोटी बिन्दाल नाले पर चल रहे सफाई एवं कूड़ा उठान हेतु नगर निगम द्वारा लगाये गये जेसीबी की कार्य प्रगति भी देखी तथा कूड़ा उठान का कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिये। उन्होंने शान्ति विहार गोविन्दगढ नाले की सफाई एवं नाले पर हुए अतिक्रमण के बारे में नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सम्बन्धितों के विरूद्ध अतिक्रमण की कार्रवाही आपदा अधिनियम के तहत करें ताकि जनहित के कार्यों में कोई अवरोध पैदा न हो सके। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बल्लूपुर एवं बल्लीवाला में भी नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अनुराग नर्सरी चैक के पास बह रहे नाले में पड़े कूड़े तथा आवारा पशु एवं सुअरो को हटाने के साथ ही नाले के विस्तार एवं चैड़ीकरण के लिए नगर निगम एवं पेयजल निगम आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने हिल व्यू काॅलोनी व एशियन स्कूल के पास कंजेस्टेड नाली को चैड़ा करने तथा साफ-सफाई व कूड़ा उठान कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त सम्बन्धित क्षेत्रों के निवासियों से अपेक्षा की कि वे डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने में नगर निगम को सहयोग करें तथा अपने क्षेत्र में डेंगू चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोकने के लिए अपने क्षेत्रों में फाॅगिंग स्पै्र का प्रयोग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम को मानसून से पूर्व नदी नालों की साफ-सफाई कर इनसे प्राप्त कूड़े एवं गाद का निस्तारण युद्धस्तर पर करनें के निर्देश दिये। उन्होंने हरिद्वार बाईपास रोड पर नगर निगम द्वारा बनाये गये डम्पिंग जोन का भी निरीक्षण किया तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे कूड़े का निस्तारण सही तरीके से करने को भी कहा इसके अलावा उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउण्ड में एकत्रित किये जा रहे कूड़े का तत्काल निस्तारण करने तथा वहां पर चाहरदीवारी का निर्माण करने को कहा ताकि लोगों को टेªचिंग ग्राउण्ड में पड़े कूड़े की बदबू से निजात मिल सके। निरीक्षण के अन्तिम पड़ाव में जिलाधिकारी ने कण्डोली स्थित सिंचाई विभाग को नदी में बनाये जा रहे वायरके्रट तथा नदी किनारे स्पोटिंग वाॅल बनाये जाने के निर्देश ताकि उन स्थानों पर बसे निवासियों की भूमि कटान रोकने एवं भवनों को क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना से रोका जा सके।
निरीक्षण के दौरान हिल व्यू कालोनी एशियन स्कूल क्षेत्र के वासिदों ने जिलाधिकारी को उनके क्षेत्र में हो रहे नदी नालों के अतिक्रमण एवं विगत वर्ष हुए नुकसान की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान को प्राथमिकता से किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ कैन्ट विधायक हरबंश कपूर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर कमलेश मेहता, नगर निगम के अधिशासी अधिकारी नीरज जोशी, तहसीलदार सदर मुकेश चन्द्र रमोला, नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ कैलाश जोशी, सुपरवाईजर राजबीर एवं आर के दयाल, सिंचाई एवं लो.नि.वि के अभियन्ता समेत क्षेत्रीय सभासद एवं जन सामान्य भी उपस्थित रहे।