देहरादून। शासन ने टीईटी परीक्षा के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दे दिया है। साथ ही नई अधिसूचना के अनुसार पात्रता भी तय कर दी है। सचिव माध्यमिक शिक्षा डा. भूपिंदर कौर औलख ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। नई अधिसूचना के अनुसार इसके लिए वही लोग पात्र होंगे जो स्नातक में 50 फीसद अंकों के साथ बीएड होंगे। मई में निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में एक महीने का अतिरिक्त समय भी दिया गया है।