CM ने पौधरोपण अभियान में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को देहरादून के भोगपुर गांव, डोईवाला में पौधरोपण अभियान में प्रतिभाग किया।  पौधरोपण अभियान में सैंकड़ों की संख्या में भोगपुर ग्रामवासियों, लगभग 2000 स्कूली छात्र-छात्राओं, वन विभाग, सेना की ईको टास्क फोर्स, यूएसईआरसी,  परमार्थ निकेतन,  हैस्को ने प्रतिभाग किया। भारी वर्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने छात्र-छात्राओं के साथ उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने आश्वासन दिया कि नदियों, वनों व पर्यावरण के संरक्षण के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता व सहयोग दिया जाएगा। नदियों को बचाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा।
इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द मुनि, पर्यावरणविद् डा0 अनिल जोशी, पूर्व सीओ ईको टास्क फोर्स कर्नल एचआरएस राणा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *