देहरादून। सपा के उत्तराखंड प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड, यूपी व केन्द्र की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। दोनों प्रदेशों में डबल इंजन की सरकार विकास की दिशा में चार कदम भी नहीं चल सकी।
समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्य समिति के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा के उत्तराखंड प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, यूपी व केन्द्र की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का दावा करने वाली केन्द्र सरकार चार साल में 8 लोगों को भी रोजगार मुहैया नहीं करा सकी। उन्होंने कहा कि पिछले 17 साल में उत्तराखंड में बारी-बारी से राज्य में भाजपा व कांग्रेस की सरकार रही है। बावजूद इसके राज्य बनाने से पूर्व की तमाम समास्याएं आज भी बरकरार हैं। बेरोगारी, पलायन की समास्य तेजी से बढ़ी है। किसान, पर्यटन, उद्योग, सड़क, स्वास्य की स्थिति खराब है। ऐसे में सपा ही भाजपा व कांग्रेस का विकल्प साबित हो सकती है।
चौधरी ने कहा कि पार्टी 2018 के लोक सभा चुनाव में यूपी व उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता का ईवीएम पर भरोसा नहीं है। इसलिए सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वैलेट पर चुनाव कराने चाहिए। उधर सपा की प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी को मजूबत बनाने समेत निकाय चुनावों पर र्चचा की गई। साथ ही प्रस्ताव भी पारित किये गये। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष एसएन सचान, यूपी के पूर्व मंत्री राजपाल सिंह, विकास यादव, अतुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष आलोक राय समेत अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किये।