नहीं फंसना है कांग्रेस के किसी दुष्चक्र में : शिव प्रकाश

BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न, उत्तराखण्ड की पाॅचों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी BJP
देहरादून। भाजपा प्रदेष चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुये विश्वास व्यक्त किया गया कि भाजपा उत्तराखण्ड की पाॅचों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड का वातावरण मोदीमय और भाजपामय हो चुका है। आज पूरे राज्य में जो दृष्य है उसमें राज्य की पाॅचों सीटों पर भाजपा की जीत निष्चित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विष्व में गौरव बढ़ा है, सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने जिस दृढ़ता का परिचय दिया है और विकास करने व भ्रश्टाचार समाप्त करने के लिये जो कदम उठाये गये हैं उससे जनता अभिभूत है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं से भी प्रदेष में भाजपा के अनुकूल वातावरण है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमें मतदान प्रतिषत और उसके साथ भाजपा के पक्ष में वोट प्रतिशत को और बढ़ाना है।
राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण अटल जी ने किया और मोदी जी ने उसको संवारा। पूरे देश के साथ आज उत्तराखण्ड में भी मोदी जी के नेतृत्व के साथ भाजपा की लहर चल रही है साथ ही प्रदेष सरकार की उपलब्धियों ने भी भाजपा के पक्ष में वातावरण को और अधिक सशक्त किया है। शिव प्रकाश ने कहा कि हमें यह चुनाव अपने मुद्दों पर लड़ना हैं कांग्रेस के किसी दुश्चक्र में नहीं फसना है।
प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने चुनाव के सम्बन्ध में अब तक हुये कार्यों व भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा को रखा। बैठक की अध्यक्षता करते हुये कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश में वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं और हम पाॅचों सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। बैठक में केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी थावर चन्द गहलोत भी मंच पर उपस्थित थे।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी, व पूरन चन्द्र शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री मदन कौषिक, सुबोध उनियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला व विनय रूहेला, मयंक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री खजानदास, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक हरवंश कपूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.ॅ देवेन्द्र भसीन, प्रदेश मंत्री व कार्यालय सह प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, विश्वास डाबर, एडमिरल ओ.पी.एस. राणा, श्यामवीर सैनी, राजेश कुमार, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, श्रीमती नीरू देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *