परीक्षा का आयोजन 26 को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। नगर मजिस्टेªट देहरादून अभिषेक रूहेला ने अवगत कराया है कि 26 मई 2019 (रविवार) को जनपद में 18 केन्द्रों पर उत्तराखण्ड लोक सेवा अयोग, उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल जज (जू0डि0) प्रारम्भिक परीक्षा-2018  आयोजित की जा रही है। परीक्षा एकल सत्र में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक आयोजित होगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुचारू रूप से परीक्षा सम्पन्न कराने तथा गोपनीय सामग्री/प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु 26 मई 2019 की प्रातः 08 बजे से परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा केन्द्र से 100 मी0 की परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी तथा उक्त अवधि में परीक्षा केन्द्रों के आस-पास लाउडस्पीकर को भी प्रतिबन्धित किया गया है। आदेश का उल्लंघन भा0द0वि0 की धारा-188 के अधीन दण्डनीय होगा।
यह परीक्षा जनपद के राजकीय इन्टर कालेज किशनपुर, डी.ए.वी.(पी.जी) कालेज करनपुर, डी.ए.वी. इन्टर कालेज करनपुर, गांधी इन्टर कालेज गांधी रोड, सी.एन.आई ब्वायज इन्टर कालेज पल्टन बाजार, गुरूरामराय पब्लिक स्कूल बिन्दाल, ब्लाक ए, गुरूरामराय पब्लिक स्कूल बिन्दाल ब्लाक बी, राजकीय इन्टर कालेज पटेलनगर, गुरूरामराय पब्लिक स्कूल (प्राइमरी ब्रान्च) तालाब झण्डा बाजार, श्री गुरूरामराय पब्लिक स्कूल (सीनियर ब्रान्च) तालाब झण्डा बाजार, रामप्यारी आर्य कन्या इन्टर कालेज खुड़बुड़ा, एसआरडी बहुगुणा इन्टर कालेज सेवलाकला,  अपोलो इन्टरनेशनल स्कूल सहस्त्रधारा रोड, महादेवी इन्स्टीटयूट आॅफ टैक्नालाजी न्यू रोड, राजकीय बालिका इन्टर कालेज अजबपुरकला, श्री गुरूरामराय पब्लिक स्कूल राजा रोड, फूलचन्द नारी शिल्प मंदिर गल्र्स इन्टर कालेज निकट नटराज सिनेमा चकराता रोड, न्यूज ग्रीन लाईट हाई स्कूल सहस्त्रधारा रोड देहरादून में आयोजित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *