संगत ने की सहज पाठों की आरम्भता

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला पावन प्रकाश पर्व को समर्पित 31 श्री सहज पाठों का शुभारंभ संगत ने मिलकर कर दिया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढत बाजार में आयोजित कार्यक्रम में प्रातःनितनेम के पश्चात भाई सर्वजीत सिंह ने शब्द “सतगुर होय दयाल तां श्रद्धा पूरिये” का गायन कर संगत को निहाल किया ।बीबी भानी दल की बीबीयों द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ कर शब्द “जगत जलन्धा राख लै अपनी, अपनी कृपा धार ” का गायन किया ।हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि पूरे संसार में जगत गुरु गुरुनानक देव जी के 550 साला पावन प्रकाश पर्व पर उनकी शिक्षाओं के प्रचार प्रसार संबंधी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सहज पाठों की सम्पूर्णता सामूहिक रूप से नबम्बर के प्रथम सप्ताह में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में की जायेगी। सेंचियां गुरुद्वारा साहिब से भेटा रहित दी जायेगी।  इस अवसर पर प्रधान राजेन्द्र सिंह राजन मनजीत सिंह सतनाम सिंह विजयपाल सिंह हरवंश सिंह हरदेव सिंह चैन सिंह आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया ।कार्यक्रम के पश्चात संगत ने जलपान ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *