हरीश रावत की भविष्यवाणी राहुल गांधी पर हुई सही साबित: भाजपा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। BJP उत्तराखण्ड ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व CM हरीश रावत द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी से एक महिला के हाथों पराजय की भविष्यवाणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस भविष्यवाणी का श्री मोदी पर तो कोई असर नही हुआ, परन्तु यह भविष्यवाणी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जरूर सही साबित हुई।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा॰ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि हरीश रावत ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर काल सर्प का योग चल रहा हैं, इसलिए वे वाराणसी में महिला के हाथो पराजय होगें, लेकिन अब चुनाव परिणाम आने के बाद यह साफ हो गया है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में शानदार विजय ही प्राप्त नही की बल्कि अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया। इधर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाॅधी, भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से पराजित हुये।
डाॅ॰ भसीन ने कहा कि सच्चाई यह कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार के दौरान ही अपनी पराजय का पता चल गया था और इसी निराशा में कांग्रेस नेता तंत्र मंत्र पर उतर आये थे। उन्होंने कहा कि हरीश रावत द्वारा काल सर्प योग सम्बन्धी बयान दिये जाने के समय भी भाजपा ने कहा था कि यह कांग्रेस की हताशा की प्रतीक हैं, जबकि सत्य यह हैं कि जनता मोदी जी व भाजपा के साथ हैं। यह बात चुनाव परिणाम से भी सामने आ गयी है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र मे जनता जनार्दन होती हैं, वही निर्णय करती हैं। लेकिन कुछ लोग दूसरों का अहित करने के लिये तंत्र मंत्र व अनुसंष्ठानों का सहारा लेते हैं। जिसका लाभ नही होता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *