देहरादून। विशिष्ट सेवायोजन अधिकारी (जनजाति) कालसी लक्ष्मी यादव ने अवगत कराया है कि सेवायोजन कार्यालय कालसी एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के सौजन्य से आशाराम वैदिक इण्टर कालेज विकासनगर परिसर में 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण 22 दिसम्बर 2018 तक विशिष्ट सेवायोजन कार्यालय कालसी /खण्ड विकास कार्यालय विकासनगर/क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून अथवा एनसीएस पोर्टल पर भी करवा सकते है।