स्वच्छता सर्वे 2020ः देहरादून कैन्ट को पहले पायदान में लाने को सभी दें सहयोगः तनु जैन

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। स्वच्छता सर्वे 2020 में देहरादून कैंटोनमेंट पहले पायदान में पहुंचे इसके लिए सभी को अपना सहयोग देना होगा। यह कहना है देहरादून कैन्ट बोर्ड की मुख्य अधिशाषी अधिकारी सुश्री तनु जैन  का।
आज यहां डाकरा बाजार स्थित एक वैडिंग पैलेस में कैन्ट बोर्ड व व्यापार मंडल के सहयोग सेआयोजित कार्यक्रम में मुख्य अधिशाषी अधिकारी सुश्री तनु जैन ने कहा कि कैंटोनमेंट एरिया साफ सुथरा रहे इसके लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि यदि डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है तो इसकी शिकायत बोर्ड कार्मिकों, वार्ड सदस्यों व उनसे भी की जा सकती है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि देहरादून कैन्ट का पूरा ऐरिया साफ सुथरा रहे। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छता सर्वे 2020 में देहरादून कैन्ट एरिया को पहले पायदान में लाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट सफाई करने वाले बोर्ड के कार्मिको को सम्मानित भी किया। इसके अलावा व्यापारियों व रेहड़ी लगाने वालों को डस्टबिन भी वितरित किये।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने कहा कि अपने घर के आसपास सफाई व्यवस्था कैसे बेहतर रहे इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मिलजुलकर कार्य करने पर ही हम देहरादून कैन्ट को देशभर में पहले स्थान पर ला सकेगे। इस दौरान व्यापारियों की ओर से डोर टू डोर कूड़ा ले जाने की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। साथ ही कई अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर श्रीमति सौंधी, विष्णु गुप्ता, मेघा गुप्ता, ललित काम्बोज, सुनील गुप्ता, विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *