प्रदेशवासी रन फॉर यूनिटी में ले बढ़-चढ़ कर भाग : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी यानी एकता दौड़ में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस उपलक्ष्य में अपने क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाने का भी आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यपाल डॉ.केके पाल और वह स्वयं विधानसभा से इस दौड़ में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों की इस दौरान परीक्षा है उन्हें दौड़ में शिरकत नहीं करने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 31 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत एकता दौड़ का भी आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लाक स्तर तक कुल 180 स्थानों पर इस दौड़ को कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिला मुख्यालयों में यह अपेक्षा की गई है कि प्रभारी मंत्री और तहसील व ब्लॉक स्तर पर विधायक इसमें शिरकत करें। उन्होंने बताया कि एकता दौड़ से पहले राज्यपाल और वह स्वयं घंटाघर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति में पुष्प अर्पित करेंगे। दौड़ का आयोजन देहरादून में चार जगहों से सुबह आठ बजे किया जाएगा। दौड़ पुलिस लाइन में समाप्त होगी। दौड़ के समापन पर राज्यपाल सबको एकता की शपथ दिलाएंगे। प्रदेश के हर आयोजन स्थल पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी संचालित किया जाएगा। अंत में शांति का संदेश भी दिया जाएगा। इस दौरान खेल मंत्री अरविंद पांडेय व प्रभारी सचिव खेल हरबंश सिंह चुघ भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *